Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी, आज मुख्य बाजार के 500 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता अभियान लगातार जारी है।

व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को  जाना

इसी क्रम में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा नगर की मुख्य बाजार के व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान के तहत आज मुख्य बाजार में चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, टेड़ी बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार तक 512 व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान के साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार के व्यापारियों से व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ व युवा व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। मुख्य बाजार के व्यापारियों ने देवभूमि की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने पर खुशी जाहिर की।

यह लोग रहें मौजूद

सदस्यता अभियान के तहत आज सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी, हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता, अतुल साह, संजय साह ‘रिक्खू’ अभय साह, विनीत बिष्ट, दिनेश मठपाल, भीमा पवार, रोहित साह, कमल बिष्ट, शहनवाज अंसारी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, अमन अंसारी, सुमीत सोनकर, सुमीत गुप्ता, सुमीत साह, दीप चंद्र जोशी, संजय बिष्ट, रहमान खान, सार्थक साह, राहुल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version