Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी, आज 174 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जारी है।

सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित

जिसमें चुनाव की तैयारिया के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने अभियान लगातार जारी है। देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं।

बताया- पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना

आज अभियान के पांचवें दिन 174 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। आज रविवार के दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। इसमें माल रोड़, लिंक रोड से खोल्टा तक चले अभियान में 174 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, हिमांशु आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version