Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रामीण मंडल में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा को सौंपा गया ज्ञापन

आज दिनांक 29/4/2023 को भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी अल्मोड़ा के मंडल अध्यक्ष  प्रेम लटवाल के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों का शिष्टमंडल अल्मोड़ा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को कृषि कार्य हेतु मौसम के अनुरूप हल्दी,अदरक का बीज समय से उपलब्ध ना होने के कारण जिला उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा को ग्रामीण कृषकों की फल उद्यान कार्य से संबंधित बीज उपलब्ध ना होने इत्यादि कार्यों में आ रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

कृषि कार्यों में आ रही बीज एवं अन्य समस्याओं का समय से समाधान हो

ज्ञापन में मौसम के अनुरूप हल्दी अदरक का बीज जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराने के लिए जिला उद्यान कार्यालय अल्मोड़ा में उपस्थित अधिकारियों को कहा गया है । जिससे अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण किसानों को कृषि कार्यों में आ रही बीज एवं अन्य समस्याओं का समय से समाधान हो और ग्रामीण किसानों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार के बीज फलदार पौधे भी उपलब्ध कराए जाय ।

ज्ञापन देने वालों में मौजूद रहे

साथ ही ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा किसान मोर्चा से शंकर सिंह मेहता,भानु अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट आदि सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version