अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।
जताया शोक
उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने इसे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। दर्जा राज्य मंत्री पिलख्वाल ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “खंडूरी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के जो ऊंचे मानक स्थापित किए, वे विरले ही देखने को मिलते हैं। उत्तराखंड के विकास और प्रशासनिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा अतुलनीय रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। पिलख्वाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।