Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्व. सोबन सिंह जीना की जन्मभूमि सुनौली पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल आज शनिवार को महान जननायक स्वर्गीय सोबन सिंह जीना की जन्मभूमि सुनौली पहुंचे।

दी श्रद्धांजलि

यहाँ उन्होंने स्व. जीना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ताकुला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि स्व. सोबन सिंह जीना हम सभी के लिए प्रेरणा के मुख्य स्रोत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा‌ कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना है।कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होना चाहिए।‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

रहें मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह डंगवाल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट भूधर भाकुनी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान एवं प्रदीप सिंह नगरकोटी यह मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह भाकुनी श्रीमती तारानगर कोटी मदन सिंह बिष्ट रघुवर सिंह पिलख्वाल श्रीमती पुष्पा पिलख्वाल श्री दीवान नाम आर्य राजू नेगी चंदन सिंह बिष्ट शाहिद अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version