Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने किया गांवों का दौरा, चौपाल लगाकर जगाई समाधान की आस

अल्मोड़ा: प्रदेश सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने आज रविवार को क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।

सुनी जनसमस्याएं

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आज रविवार को चौसली, खूंट, धामस और ज्यूड कफून गांवों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उनके सामने रखा। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की भारी समस्या है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही सड़क निर्माण न होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौपाल को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और हर गांव, हर घर तक सरकारी सुविधाओं को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों को दिए यह निर्देश

​जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दर्जा राज्य मंत्री ने मौके से ही संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी और सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, इदर सिंह लटवाल, उमेश सिंह लटवाल, हयात सिंह लटवाल, मनोहर सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, धरम सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, जगत सिंह लटवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, अमर सिंह लटवाल, पान सिंह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, अमित साह मोनू, कृष्ण बहादुर, रमेश धपोला, मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, कुंदन बिष्ट, आंनद डगवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version