Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वाहन दुर्घटना में घायल हुए नाबालिग की उपचार के दौरान मौत, पुलिस में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में वाहन दुर्घटना में घायल हुए नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस में तहरीर दी गई है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक देवली लोधिया निवासी जानकी देवी ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया है कि एक जनवरी को उनका 16 साल का पुत्र तन्मय स्कूटी से रानीखेत की ओर जा रहा था। स्कूटी हिमांशु लटवाल चला रहा था। द्वारसों के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा को आकर स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हिमांशु और तन्मय को गंभीर चोट आ गई। जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया। यहां से तन्मय की हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसटीएच में उपचार के बाद तन्मय को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बीते पांच जनवरी को तन्मय की मौत हो गई।

तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में अब पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ रानीखेत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version