Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूल के लिए निकले नाबालिग लापता, पुलिस ने सकुशल ढूंढा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
बीते दिनांक 13.11.2024 को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि उनका नाबालिग पुत्र घर से स्कूल के लिये गया था जो अब तक घर वापस नहीं आया हैं व साथ में उसका दोस्त भी गया हैं। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 107/2024  धारा 140(3) बीएनएस में गुमशुदगी पंजीकृत की गयी।

परिजनों ने जताया आभार

जिसके बाद नाबालिग की खोजबीन की गई।  अल्मोड़ा पुलिस टीम व ऑपरेशन स्माइल टीम ने नाबालिग बालकों की तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए साईबर सैल की सहयोग से दोनो नाबालिग बालकों को दिनांक 14.11.2024  को 14 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद किया और उनके परिजनों से सुपुर्द किया।‌

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 रिंकी, कोतवाली अल्मोड़ा (विवेचक) मय कोतवाली पुलिस टीम
2-अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह,प्रभारी ऑपरेशन स्माईल टीम मय स्माइल टीम

Exit mobile version