Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: काठगोदाम से भटकते हुए काफलीखान पंहुचा नाबालिग, सामने आई यह वजह


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 17.09.2024 की रात्रि में डायल 112 मोबाइल को सूचना मिली। जिसमें बताया कि काफलीखान में एक नाबालिग बालक भटक रहा है।
    
पुलिस ने की काउंसलिंग

जिसके बाद सूचना पर थाना दन्या की डायल 112 मोबाइल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक से जानकारी की गई तो उसने अपना नाम अंशु कुमार उम्र 14 वर्ष निवासी काठगोदाम नैनीताल बताया। कहा कि काठगोदाम से वाहनों में लिफ्ट लेकर भटकते हुए काफलीखान पंहुचा। पुलिस ने परिजनों का पता लगाया और नाबालिग बालक को सकुशल उसके मौसा जी के सुपुर्द किया और काउंसलिंग कर आवश्यक हिदायत भी दी।

थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1. हेड कानि0 संजय कापड़ी
2. कानि0 दीपक बिष्ट

Exit mobile version