Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूटी पर फर्राटा भर रहा था नाबालिग, पुलिस ने काटा 25000 का चालान, अभिभावक को दी यह हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 16.12.2024  को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा करबला तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान एक स्कूटी वाहन संख्या UK01B-0821 के चालक को रोका गया। शक होने पर वाहन चालक से उसकी उम्र के बारे में प्रमाण लिया गया तो चालक की उम्र लगभग साढ़े सत्रह साल  पायी गयी। वाहन चालक का नाबालिग होना पाये जाने पर उक्त स्कूटी को सीज किया गया व चालक के अभिभावक का धारा 199A MV ACT के अंतर्गत ₹25000 का कोर्ट चालान किया गया।

दी यह हिदायत

जिसके बाद अभिभावक को मौके पर बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की उचित हिदायत दी गई ।

Exit mobile version