Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना हेलमेट स्कूटी से फर्राटा भर रहा था नाबालिग, अभिभावक के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही, दी यह हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/टीआई व प्रभारी इण्टरसेप्टर को सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर नाबालिग द्वारा वाहन चलाना पाये जाने पर सम्बन्धित वाहन स्वामी/संरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।
  
पुलिस का चेकिंग अभियान

दिनांक- 14.07.2024 को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मजखाली कृष्ण कुमार द्वारा मजखाली में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,इस दौरान स्कूटी सं0 UK01B 6319 स्कूटी को रोका गया, शक होने पर वाहन चालक से उसकी उम्र के बारे में पूछा गया तो चालक की उम्र 16 वर्ष 05 माह ज्ञात हुई। वाहन चालक का नाबालिग होना पाये जाने पर उक्त स्कूटी को सीज किया गया व *नाबालिग चालक के अभिभावक का धारा 199A mv act के अंतर्गत ₹25000 का कोर्ट चालान किया गया।
            
जारी रहेगा अभियान

अभिभावक को थाने बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की उचित हिदायत दी गई। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
SSP ALMORA की अभिभावकों से अपील
           
अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे,नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना, दुर्घटना का कारण बन सकता है, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत उनको समझाएं कि जब तक आप बालिग ना हो,तब तक वाहन नहीं चलाना चाहिए। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाए जाने पर अभिभावकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही का प्रावधान है।

Exit mobile version