Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मिशन लाइफ सेविंग: संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशनों को धार देने के लिए SDRF ने पुलिस बल को किया प्रशिक्षित, सिखाए आपदा में जान बचाने के अचूक मंत्र

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 20/05/2026 को एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों/कर्मचारियों को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए आपदा के समय बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रभावी पृष्ठभूमि तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस बल को आपदा प्रबंधन चक्र, आपदा के दौरान किए जाने वाले आवश्यक कार्य एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राथमिक उपचार एवं फर्स्ट रिस्पॉन्स की भूमिका पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा सीपीआर एवं FBAO संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके अतिरिक्त घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से मूविंग एवं लिफ्टिंग करने, वैकल्पिक संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा रोप रेस्क्यू तकनीकों की भी जानकारी दी गई।

एसडीआरएफ प्रशिक्षण टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल
2. आरक्षी हरपाल सिंह
3. आरक्षी कृष्णा कार्की

Exit mobile version