Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जो योजनाएं अधूरी हैं, उनमें मिशन मोड कार्य किए जाएं- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकास भवन सभागार में विधानसभा सोमेश्वर की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।

बैठक से नदारद अधिकारियों के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो योजनाएं अधूरी हैं, उनमें मिशन मोड कार्य किए जाएं। अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय निश्चित किया जाए और कार्यों को किसी भी हाल में निश्चित समय के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य में शासन स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उसकी सूचना तत्काल प्रस्तुत करें। जिससे उच्च स्तर पर उसका निस्तारण कराया जा सके। जो कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, उनका आगणन बनाकर आगे की कार्यवाही संपन्न की जाए। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके लोकार्पण के लिए तिथि निश्चित कर ली जाए। जिससे लोगों को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके। वर्ष 2017 से अतिथि तक विधानसभा सोमेश्वर में कुल 127 मुख्यमंत्री घोषणाएं हुई हैं। इनमें 63 पूर्ण हो चुकी हैं तथा अवशेष  घोषणाएं गतिमान हैं, उनपर तेजी से कार्य हो।

रहें मौजूद

इस बैठक में बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version