Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधायक तिवारी ने व्यापारियों व नगरवासियों को होली की बधाइयां देते हुए भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ शांतिपूर्ण रूप में मनाने का आह्वान किया

महापर्व होली के अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण करके व्यापारियों एंव आम जनता से मुलाकात कर बधाईयाँ एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधानसभा की जनता से होली पर्व को भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ शांतिपूर्ण रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापर्व होली के अवसर पर सबके जीवन में शुभ रंगों का समावेश हो और उमंग और  प्यार उल्लास बना रहे।

भ्रमण में मौजूद रहे

 
विधायक तिवारी के साथ भ्रमण में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्य मंत्री एड. केवल सती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता मेहरा,  नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व सभासद प्रताप सत्याल, एड. जगदीश पाण्डेय, महेश आर्या, रमेश चन्द्र आर्या,  विनोद वैष्णव, संजय दुर्गापाल, दिनेश रावत, परितोष जोशी,वैभव पाण्डेय, एड. जगदीश तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेन्द्र तिवारी, मनोज सनवाल, अशोक पाण्डेय, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, विमल कुमार,दीपक कुमार, रोहन आर्या, नरेन्द्र अधिकारी, प्रकाश रावत, सुमित कुमार , अभिषेक रावत आदि भ्रमण में मौजूद थे।

Exit mobile version