Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: माॅक ड्रिल: परिसर में लगी आग बुझाई, फंसे व्यक्ति का किया रेस्क्यू, भेजा अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 14.05.2025 को अग्निशमन अधिकारी  महेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट द्वारा गोविंद वल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

दी जरूरी जानकारी

साथ ही  महिला फायरकर्मी मेनिका चौहान ने आग के प्रकार तथा उसके बचाव की जानकारी दी। उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी।

हुई माॅक ड्रिल

इस मौके पर परिसर में पेट्रोल में आग लगाकर फायर एक्टिंग्वियूशर व वाटर मिस्ड का प्रयोग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया, इसके बाद जानकारी प्राप्त हुई कि स्टाफ का एक सदस्य मौजूद नहीं है,जिसकी सूचना तुरंत सर्च टीम को दी गई। सर्च व रेस्क्यू टीम द्वारा उस व्यक्ति को ढूंढकर उसका रेस्क्यू किया तथा महिला फायरकर्मी द्वारा उसके प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच की। समस्या गंभीर होने पर उसे अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version