Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल के ईएनटी विभाग में स्थापित हुई आधुनिक मशीनें, अब दूर होंगी सुनने-बोलने की समस्याएं, मरीजों के लिए राहत

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के ईएनटी (नाक, कान व गला) विभाग में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित हो जाने से क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार यहां इन नई सुविधाओं के शुरू होने से अब बेस अस्पताल में ही सुनने और बोलने से जुड़ी सभी प्रकार की जटिल जांचों व इलाज की सुविधा मिलने लगी है। वहीं इन अत्याधुनिक उपकरणों के आ जाने से अब स्थानीय मरीजों को बेहतर इलाज और जांचों के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. भावना पंत ने बताया कि विभाग में मरीजों की विस्तृत श्रवण जांच की पूरी सुविधा अब उपलब्ध है, जिससे कान व वाणी से संबंधित बीमारियों का सटीक निदान और उपचार अल्मोड़ा में ही संभव होगा।

Exit mobile version