Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नाबालिग बालिका से की छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

    
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दि0 28.07.2024 को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि सायं 8.00 बजे मेरी नाबालिग भान्जी सामान लेने बाजार गई थी तो अभियुक्त रिजवान कुरैशी पुत्र आशक अली कुरैशी निवासी खताडी रामनगर जिला नैनीताल द्वारा उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की गई ।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालिका द्वारा उक्त सम्बन्ध में घर जाकर परिजनो से शिकायत करने पर परिजनो द्वारा जनता की मदद से उक्त व्यक्ति को पकडकर थाने लाया गया तथा उसके विरूद्व नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।  थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त रिजवान उपरोक्त को  त्वरित गिरफ्तार कर उसके विरूद्व थाना चौखुटिया में धारा 74/75/79/352(1)/351 BNS 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आज दि0.29.07.2024 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version