Site icon Khabribox

बागेश्वर: महिला पर झपटा बंदर, काटा कान, एक साल में 65 लोगों को काट चुके बंदर

कपकोट में  लंबे समय से कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। इससे लोग परेशान हैं। रविवार को दुलम से रिश्तेदारी में कपकोट आई एक महिला पर बंदर झपट गया। बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया और उसका कान काट दिया। एक साल में बंदर 65 लोगों को काट चुके हैं। लोगों ने अल्मोड़ा की तर्ज पर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

ऐठाण पुल के पास बंदरों ने उस पर हमला कर दिया

दुलम निवासी 45 साल की देवकी देवी पत्नी प्रताप सिंह अपनी रिश्तेदारी में रविवार को कपकोट आई थी। घर जाते समय ऐठाण पुल के पास बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उसके कान को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई। जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, विनोद कुमार, गोविंद ऐठानी, अंकित ऐठानी ने घायल महिला को सीएचसी कपकोट पहुंचाया। डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला घर को रवाना हुई।

क्षेत्र में बंदरों का आतंक

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। महिलाओं और बच्चों पर यह अधिक झपट रहे हैं। एक साल में बंदर करीब 65 लोगों को जख्मी कर चुके हैं। उन्होंने नगर पंचायत से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version