Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसएसपी ने दिए निर्देश, कहा- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस बल रहें अलर्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को एसएसपी देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में एक सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन का आयोजन

जिसमें सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व जघन्य आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये के निर्देशित किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ने निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
“ऑपरेशन भल छौ” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 
जनपद के समस्त थानों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाने व अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये।
जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।  
लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।
थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।
जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को आधुनिक पुलिसिंग के दृष्टिगत डिजिटल पुलिसिंग में जोर देने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद के पुलिस अधिकारियों को विभिन्न पोर्टलों जैसे- i-RAD, ICJS, Cri- MAC, Cyber safe, Cyber police portal, Cyber Dost, NIDAAN आदि का प्रशिक्षण दिया गया जिससे जनता को ऑन लाइन सुविधाये सुगमता से प्रदान की जा सके।   
जनमानस के लिये परेशानी का सबब बन रहे भिक्षावृत्ति में करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई।
पुलिस जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेदिक हॉस्पिटल कलमाटिया के चिकित्सकों द्वारा सभी अधिकारियों/कर्म0गणों को व्यस्त दिनचर्या में स्वस्थ्य रहने के लिये लाभकारी सुझाव दिये गये और नियमित योग अभ्यास, व्यायाम, आयुर्वेद अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।

किया गया सम्मानित

विगत माह ब्लॉक प्रमुख चुनावों के दौरान आपसी रंजिश में हुई फायरिंग प्रकरण में ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए 03 अभियुक्तों को मय 02 वाहनों के गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले एसओजी अल्मोड़ा में नियुक्त कांस्टेबल इरशाद उल्ला को Employee Of The Month चुना गया। एसएसपी द्वारा विगत माह अगस्त में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 11 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण

1. व0उ0नि0 कमाल हसन, कोतवाली रानीखेत
2. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा,चौकी प्रभारी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
3. अपर उ0नि0 बीना कौर, थाना दन्या
4. हेड कानि0 111 ना0पु0 मनोज कोहली,थाना दन्या
5. कानि0 116 ना0पु0 राकेश खेतवाल,कोतवाली अल्मोड़ा
6. कानि0 23 स0पु0 विजय कुमार,पुलिस लाइन अल्मोड़ा
7. कानि0 65 ना0पु0 राजेश भट्ट,एसओजी अल्मोड़ा
8. कानि0 266 ना0पु0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
9. मु0आ0पु0दू0/302 राहुल प्रसाद,पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा
10. महिला फायर कर्मी 676 चाँदनी,फायर स्टेशन अल्मोड़ा

रहें उपस्थित

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत, प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा, निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा, निरीक्षक अभिसूचना अल्मोड़ा मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, एफएसओ रानीखेत वंश नारायण यादव, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, कम्पनी कमाण्डर पीएसी/एसडीआरएफ अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उ0नि0 मोहित कुमार, प्रभारी सीसीटीएनएस बरखा कन्याल, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), एएसआई(एम) अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version