Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 06 जून‌ को होगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक,  कल्याणकारी योजनाओं पर होगी चर्चा

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कार्यकारिणी अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की मासिक बैठक आगामी 06 जून 2026 को आयोजित होने जा रही है।

मासिक बैठक का आयोजन

यह बैठक परिषद के नन्दा देवी बाजार स्थित कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पाण्डेय (सेवानिवृत्त) ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। बताया कि बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी सुविधाओं और महत्वपूर्ण नीतियों की जानकारी साझा की जाएगी। संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।


​अधिक से अधिक संख्या में बैठक में हो‌ शामिल

जिस पर परिषद के अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पाण्डेय ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक अधिक से अधिक संख्या में आकर इस बैठक का हिस्सा बनें। आप सभी का सहयोग और उपस्थिति ही इस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकती है।

Exit mobile version