Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक, 15 अगस्त धूमधाम से मनाने का संकल्प, शहर की समस्याओं पर जताई चिंता, रखीं यह मांगे

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की मासिक बैठक आज 07 अगस्त 2026 को नंदा देवी प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक में दूर-दराज से आए पूर्व सैनिकों ने भारी संख्या में भाग लिया।

बैठक का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व सैनिक सूबेदार हुकुम सिंह मेहता की धर्म पत्नी ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की, जिनका सभी ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
​रखीं यह समस्याएं व मांगें

आवारा पशुओं का आतंक: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही गाय, बैल, सांड बाजार व चौड़ी सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं, जिससे प्रशासन द्वारा रोकने की सख्त मांग की गई है।
लाला बाजार में यातायात जाम: लाला बाजार में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लेबर व मजदूरों का जमवाड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों व वृद्ध महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सफाई व्यवस्था: नगर निगम द्वारा शहर में कई मोहल्लों में नालियों पर बहुत झाड़ियां व घास उग आई है, जिसे नगर निगम द्वारा तुरंत साफ करवाने की मांग की गई।
स्ट्रीट लाइट और तेंदुए का आतंक: नगर निगम द्वारा शहर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक करवाई जाए। इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों से शहर में तेंदुए द्वारा आतंक मचाए जाने पर चिंता व्यक्त की गई।
अतिक्रमण पर रोक: नगर निगम द्वारा बाजार में बढ़ता अतिक्रमण चिंता का विषय है, जिसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।


​15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिया यह निर्णय

​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस परिषद द्वारा बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

रहें उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पांडे ने की तथा संचालन सूबेदार सुरेन्द्र लाल टम्टा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कैप्टन दान सिंह पांग्ते, विनोद गिरी, सी.जी. गोस्वामी, महेन्द्र सिंह नयाल, ज्ञानचन्द सिंह मौड़ा, धानन्द जंतवाल, एन.के. शर्मा, नरेन्द्र सिंह, हिंगवाल, सुरेन्द्र लाल वैद्य, हुकुम सिंह कैड़ा, शेर सिंह नेगी, रवि कमल जोशी, हरीश राम, हरीश राम सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version