Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद‌ की मासिक बैठक, जल मूल्य वृद्धि का कड़ा विरोध, प्रशासन से स्थानीय यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक परिषद के कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

​जल मूल्य वृद्धि का कड़ा विरोध

बैठक में जल संस्थान द्वारा हर साल जल मूल्य बढ़ाए जाने के मुद्दे पर कड़ा विरोध व्यक्त किया गया। सभी पूर्व सैनिकों ने सर्वसम्मति से इस लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को पूर्व सैनिकों और सामान्य जनता के हितों के खिलाफ बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
​
स्थानीय सुविधाओं में सुधार की मांग

पूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। विशेष रूप से, उन्होंने चोमोला से शिखर होटल तक वाया करबला एक सीटी बस या टेम्पो चलाने की मांग की, जिससे पूर्व सैनिकों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।
​
जीवन प्रमाण पत्र का वितरण

बैठक में 25 पूर्व सैनिकों को मोबाइल के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। यह कदम पूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने की दिशा में उठाया गया है।
​
विधायक निधि का आभार

परिषद के सदस्यों ने जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने धन्या में स्थित स्वर्गीय जनरल बी. सी. जोशी के स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी विधायक निधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
​
रहें उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डी. सी. पी. एन. केशव दत्त पांडे ने की और संचालन नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में डी. सी. पी. एन. केशव दत्त पांडे, पी. जी. गोस्वामी, सुरेंद्र लाल टम्टा, श्याम सिंह, विलोकी सिंह, दीवान सिंह नेगी, गजेन्द्र सिंह रावत, रब्बी कमल जोशी, हरीश सिंह बिष्ट, मदन मोहन, शंकर सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।
​

Exit mobile version