Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 226 से अधिक व्यापारियों ने ली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां वरिष्ठ व्यापारियों के सदस्यता ग्रहण करने  से और तेज हो गई है।

226 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई

इसके लिए लगातार सदस्यता अभियान जारी है।जिसमें देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के चौथे दिन 226 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
शनिवार के दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से शिखर तक चले अभियान में 226 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

फरवरी में होंगे चुनाव

इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दीपेश जोशी, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, गोपाल मेर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version