April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सोमेश्वर में 500 से ज्यादा युवाओं ने थामा भाजपा का हाथ

आज सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल कार्यालय का उद्घाटन गेवापानी दौलाघाट में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार में मंत्री एवं सोमेश्वर की विधायिका रेखा आर्या एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने संयुक्त रूप से किया।

भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम कर रही है-

उद्धघाटन में स्याही देवी मंडल के लगभग सभी बूथो से वह ग्राम सभाओं से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। कार्यालय उद्धघाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा लगातार जनता के हित में संगठनात्मक कार्यों को किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम कर रही है। सोमेश्वर की विधायिका उत्तराखंड सरकार में मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है।

यह लोग रहे शामिल-

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री महेश नयाल, भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कैलाश नाथ गोस्वामी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,प्रेमा मेर,हेमा सुप्याल,दुग्ध संघ उपाध्यक्ष नीमा देवी,महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी,  कृपाल सिंह, नवीन आर्य, राजेंद्र भंडारी, नरेंद्र पाल, जोगा डांगी , हेम तिवारी, प्रकाश टम्टा, दिनेश बिष्ट, अशोक जलाल, अर्जुन बिष्ट, गजेंद्र रावत, हेम जोशी,सुंदर भोजक, रघुवीर सिंह भाकुनी, महेंद्र अलमिया, नन्दन भोजक,पप्पू भोजक, मनोज बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, इंदर सिंह राणा,आनंद सिंह तड़ागी,रमेश सिंह, महेंद्र लाल,पप्पू नेगी, राजेंद्र जोशी, नारायण सिंह,सभी बूथों की बुथ अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक, मंडल के पदाधिकारी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता-

भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर सोमेश्वर विधानसभा में बढ़ते विकास कार्यों के को देखकर लगभग 500 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में गांव प्रधान भनर गाव राजेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान नाकोट,ग्राम प्रधान रमणा, पुष्पा देवी सरूली देवी,तिल राम गोविंद सिंह मोहन सिंह पुष्कर पंकज दीवान गीता देवी गणेश प्रकाश चंदन रेवती विमला कमला सुरेश नवीन जोशी मनोज सहित अनेकों युवा शामिल हुए।