Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि और इंडिया फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू, शोध, शैक्षिक गतिविधियों को लेकर करेंगे कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और स्टेरलाइट इडी इंडिया फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है।

शिक्षा क्षेत्र में आगामी कार्यों के लिए की चर्चा

जानकारी के अनुसार जो शिक्षा के क्षेत्र में शोध, शैक्षिक और अकादेमिक आयामों को लेकर कार्य करेंगे। बीते कल बुधवार को इडी इंडिया और एसएसजे विवि के बीच शोध व शैक्षिक गतिविधियों को लेकर एमओयू हस्ताक्षर हुए। एमओयू में विवि की ओर से कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और इडी इंडिया फाउंडेशन की ओर से एंटनी नेल्लीस्सेरी ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान विवि के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने शिक्षा क्षेत्र में आगामी कार्यों के लिए चर्चा की। अकादेमिक, शैक्षिक, शोध व विकास, सामुदायिक सहभागिता पर भी बात की गई।

रहें मौजूद

इस मौके पर फाउंडेशन की स्टेट हेड भारती गुप्ता, परियोजना समन्वयक नरेंद्र जोशी, डॉ. ललित चंद्र जोशी, वैयक्तिक सहायक विपिन जोशी, गोविंद मेर आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version