अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विवि) और मिशन पुराण फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
किए हस्ताक्षर
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और फाउंडेशन के प्रतिनिधि नितिन शर्मा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य प्राचीन ग्रंथों पर आधारित गंगा नदी से संबंधित विषयों पर गहन शोध करना है। इस समझौते के तहत क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। प्राचीन ग्रंथों की साहित्य समीक्षा, डेटा संकलन और उसका विश्लेषण, गंगा से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर शोध कार्य होंगे।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर डॉ. ललित चंद्र जोशी और बिपिन चंद्र जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।