Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि व‌ श्री अनामय न्यास कौसानी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, आध्यात्मिक और वैदिक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्री अनामय न्यास कौसानी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

एमओयू पर हस्ताक्षर

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आध्यात्मिक और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। गुरुवार को एसएसजे विश्वविद्यालय और श्री अनामय न्यास के बीच विवि के छात्र- छात्राओं को वैदिक परंपरा, वैदिक ज्ञान का प्रशिक्षण देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा कि इस समझौते के बाद विवि में वैदिक विज्ञान पर आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड के प्राचीन वैदिक और आध्यात्मिक ज्ञान को करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही विवि में शोध कार्यों को गति मिलेगी।

Exit mobile version