Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे और उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के बीच जल्द होगा एमओयू, खिलाड़ियों को मिलेंगी यह सुविधाएं व‌ लाभ

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय और उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के बीच जल्द ही एक अहम समझौता (एमओयू) होने जा रहा है।

की औपचारिक मुलाकात

इस एमओयू के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को खेल क्षेत्र में बेहतर संसाधन, मार्गदर्शन और नए अवसर प्राप्त होंगे। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में एसएसजे विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों संस्थानों के बीच होने वाले समझौते के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संबंधित अधिकारियों को एमओयू का खाका तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद अब जल्द ही दोनों पक्षों द्वारा इस पर अंतिम हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

सौंपा सुझाव पत्र

​इस बैठक के दौरान क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने कुलपति अमित कुमार सिन्हा को एक विशेष दस्तावेज भी सौंपा। इसमें राज्य की खेल नीति में सुधार तथा ‘2036 ओलंपिक विजन’ को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं।

Exit mobile version