अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति मुखर हो गई है। सोमवार को समिति ने बैठक कर फिर से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। समिति के सदस्य डीडीए समाप्ति को लेकर 29 मार्च से पूर्व की भांति हर मंगलवार को चौघानपाटा में धरना प्रदर्शन करेंगी।
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने बैठक कर लिया निर्णय:
सोमवार को यहां नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सतिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के कारण सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन कुछ समय के लिए स्थगित किया था। बताया कि जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर समिति 29 मार्च से दोबारा आंदोलन को जारी रखेगी।
हर मंगलवार को डीडीए के खिलाफ करेगी प्रदर्शन:
समिति 29 मार्च से हर मंगलवार को मालरोड स्थित गांधी पार्क में डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कहा कि समिति सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र संबंधित सभी अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिका को देने की मांग करेगी। संयोजक जोशी ने सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, समस्त राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों एवं आम जनता से अपील की है।
बैठक में रहे मौजूद:
समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, दीपांशु पांडे, कांग्रेस प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी, हेम चंद्र जोशी, राजू गिरी, फाकिर खान समेत विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।