Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर जारी आंदोलन, किया यह आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग लगातार जारी है।

कहीं यह बात

जिस पर बीते कल मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। साथ ही नारेबाजी भी की। धरना स्थल पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर भाजपा सरकार ने 2017 में समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। इसका जनता विरोध कर रही है। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती, जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

धरना प्रदर्शन करने वालों में अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, प्रत्येश पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एमसी कांडपाल, तारा चंद्र साह, कमर खान, राजू गिरी, प्रताप सिंह सत्याल, हेम चंद्र जोशी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version