Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक सप्ताह के भीतर क्वारब से काकड़ीघाट सड़क को गड्ढामुक्त करने के एनएच अधिकारियों को सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 87 (वर्तमान 109) का रविवार को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा द्वारा काकड़ीघाट से क्वारब तक वर्तमान में चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

एक सप्ताह के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश:

निरीक्षण के दौरान सड़क की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए सांसद द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सड़क को गढामुक्त करने के निर्देश दिये।

भारत सरकार द्वारा इस मार्ग के सुधारीकरण हेतु कुल 45 करोड़ रुपये जारी किये गये:

सांसद ने कहा कि वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा इस मार्ग के सुधारीकरण हेतु कुल 45 करोड़ रुपये जारी किये गये। विभाग द्वारा धीमी गति से कार्य किया जा रहा है जिस कारण वर्तमान तक भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

तहसील एवं जिला प्रशासन नैनीताल के अधिकारियों को भी निर्देश दिये:

उन्होंने एनएच के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने हेतु तहसील एवं जिला प्रशासन नैनीताल के अधिकारियों को भी निर्देश दिये।

सड़क में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए:

उहोंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ने से स्थानीय व्यापारियों, लोगों एवं यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सड़क में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाय।

कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश:

उन्होंने एनएच के अधिकारियों को इस कार्य को प्रथम प्राथमिकता के तहत यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को किसी भी तरह की समस्या न हो।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे:

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,एन एच के सहायक अभियंता जी०के पाण्डेय, स०परियोजना प्रबंधक रवि दत्त, तहसीलदार मनीषा बिष्ट,महेश रावत,मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version