Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां लगा बहुउद्देशीय शिविर, 325 लाभार्थी हुए लाभान्वित, समस्याओं का भी समाधान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत कल्याणपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन

इस शिविर में उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा द्वारा स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान के निर्देश दिए गए।शिविर के दौरान कुल 49 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कुल 325 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 32 आवेदन पत्र भी भरवाए गए, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सके।

शिविर का उठाया लाभ

उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाना एवं जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि,  विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Exit mobile version