Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 273 लाभार्थी विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल शुक्रवार को विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन

इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में कुल 273 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही 212 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। वहीं खाद्य विभाग द्वारा 55 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गये। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

रहें उपस्थित

इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version