Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 555 लाभार्थी विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड सल्ट की न्याय पंचायत भौनखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।

योजनाओं का दिया लाभ

जिसमें खंड विकास अधिकारी सल्ट ने बताया कि शिविर में कुल 555 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में प्राप्त 158 शिकायतों में से 98 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही 127 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। शिविर में सल्ट विधायक महेश जीना तथा उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

रहें उपस्थित

अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।यहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version