Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: अल्मोड़ा में गरजे‌ सीएम पुष्कर सिंह धामी, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में की चुनावी जनसभा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिस पर आज भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पंहुचे।

भाजपा को जीताकर बनाएं डबल इंजन की सरकार- सीएम

आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा नगर निगम मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। कहा कि यहां निकाय चुनाव जीतकर डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिसमें विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक राजधानी रही है। इसका विकास ही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि नगर में सालों से कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन अल्मोड़ा के विकास के लिए कांग्रेस ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई। जबकि भाजपा सरकार ने अल्मोड़ा के विकास में गंभीरता दिखाते हुए नगर पालिका को नगर निगम में उच्चीकृत किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर विकास को गति प्रदान करने का यह स्वर्णिम अवसर है।

रहें मौजूद

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदीप बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारीण सदस्य कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, दर्शन रावत, धमेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, मनोज बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, हरीश कनवाल, देवाशीष नेगी, दीपक वर्मा, ललित लटवाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, शैलेंद्र साह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version