Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण, बताई यह बारीकियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में बीते कल शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहित 350 कार्मिकों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें उदय शंकर नृत्य अकादमी में शिविर आयोजित हुआ। इसमें कार्मिकों को मतपत्र पेटियों को खोलने एवं बंद करने की बारीकियां सिखाई। साथ ही बैलेट पेपर से मतदान की बारीकियां, मतपत्र पेटी, बैलेट पेपर, नमूना, मतदाता सूची आदि के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एसके पंत, नोडल अधिकारी कार्मिक चंदन बिष्ट, मास्टर ट्रेनर कपिल नयाल, अशोक कुमार, हेम जोशी, विनोद राठौर रहें।

Exit mobile version