Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण होने पर पालिकाध्यक्ष सहित समस्त सभासदों को दी गई विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा बोर्ड का कार्यकाल आज दिनांक 01 दिसम्बर 2023, को समाप्त होने से नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा पालिका बोर्ड के अध्यक्ष एवं सभासदों को विदाई दी गयी।

दी विदाई

साथ ही नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तैहवाजारी निरीक्षक / प्रभारी कार्यालय अधीक्षक कमल कुमार पाठक, एवं पालिका वाहन चालक हीरा सिंह के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें भी विदाई दी गयी, तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।

Exit mobile version