Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर आयुक्त ने सेलाखोला वार्ड का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सीडीओ और नगर आयुक्त रामजी शरण शर्मा ने आज बुधवार को सेलाखोला वार्ड का निरीक्षण किया। 

वार्ड समस्याओं की दी जानकारी

इस मौके पर पार्षद वार्ड सेलाखोला व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महिला जिला उपाध्यक्ष नगर निगम वन्दना वर्मा द्वारा सीडीओ अल्मोड़ा व नगर निगम टीम को अपने वार्ड का निरीक्षण करवाया गया। साथ ही पार्षद वंदना वर्मा ने भ्रमण के दौरान उन्हें वार्ड की समस्यायों से अवगत कराया। जिस पर नगर निगम के नगर आयुक्त ने इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्हें आश्वास्त कराया कि जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर वार्ड पार्षद वंदना वर्मा और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Exit mobile version