Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने संभाला कार्यभार, किया स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल सोमवार को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जल्द होगा समस्याओं का समाधान

दरअसल नगर निगम के अस्ततिव में आने के बाद से नगर आयुक्त का पद रिक्त चल रहा था। जिससे निगम के तमाम कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

किया स्वागत

इस मौके पर मेयर अजय वर्मा और सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी की मौजूदगी में पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, चंचल दुर्गापाल, भूपेंद्र चंद्र जोशी, मुकेश कुमार, गुंजन सिंह चम्याल ने उनका स्वागत किया।

Exit mobile version