Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, सीडीओ व विभिन्न अधिकारियों ने विवेकानंद पुरी वार्ड व निगम से लगे खत्याड़ी क्षेत्र में किया संयुक्त निरीक्षण, सुनी यह समस्याएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 06/07/2025 को नगर निगम के महापौर अजय वर्मा सहित विभिन्न अधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के द्वारा पार्षद कमला किरौला के निवेदन पर संयुक्त निरीक्षण किया गया।

नगर निगम मेयर ने किया निरीक्षण

जिसमें वार्ड के विवेकानंद कॉर्नर के नीचे के दर्जनों मकानों में पानी की निकासी की दशकों से भयावह हो चुकी समस्या के समाधान के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा चलाए गए अभियानो गांव चलो अभियान व नगर में वार्ड चलो अभियान में देखने मे आया कि जहां जहां नगर की सीमाएं गाव की सीमाओं से लगी है, वहां पूर्व में नगर पालिका द्वारा यदि निकासी नाला बनाया भी गया हो तो गांव मे अनेकों तकनीकी कारणों से निकासी नाला नहीं बन पाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रो मे पानी निकासी की समस्या भी रहती है। वर्तमान मे मुख्य विकास अधिकारी नगर निगम के नगर अयुक्त भी है,साथ ही ब्लॉक के हेड भी है। ब्लॉक व नगर निगम के संयुक्त प्रयास से पूरे अल्मोड़ा नगर व नगर से लगे गांवों मे पानी की निकासी की समस्या का समाधान हो सकता है। इसी दिशा मे आज नगर निगम व मुख्य विकास अधिकारी का संयुक्त निरीक्षण विवेकानंद पुरी वार्ड व निगम से लगे खत्याड़ी क्षेत्र मे किया गया।

कहीं यह बात

महापौर नगर निगम अजय वर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त जो वर्तमान मे ब्लॉक के उच्च अधिकारी भी है, उनके साथ मिलकर पानी की निकासी इस समस्या का जल्द से जल्द किया जाएगा।

रहें उपस्थित

संयुक्त निरीक्षण में महापौर अजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा,पार्षद कमला किरौला, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी, आमीन बसंत बल्लभ पांडे, सहायक अभियंता मिनिका टाकुली, आमीन बसंत बल्लभ पांडे, विनय किरौला, पप्पूदानू, बलवंत गिरि आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version