Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाजार के भ्रमण पर निकले नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, स्थानीय लोगों से की मुलाकात, दी होली की बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ने आज बाजार भ्रमण किया और व्यापारियों व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी।

होली की बधाई दी

साथ ही विभिन्न होली कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अजय वर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। यह सौहार्द व आपसी भाईचारे का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों से अल्मोड़ा की होली अपनी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इसे आगे बढ़ाने में यहां के सांस्कृतिक और रंग कर्मियों का अहम योगदान है। उन्होंने सभी नगर वासियों को होली की बधाई दी। 

रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रकाश भट्ट ,कैलाश गुरुरानी, हर्षवर्धन तिवारी, दीपक पंत पियूष कुमार दीप जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Exit mobile version