अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 30/5/2025 को नगर निगम द्वारा कारखाना बाजार, शेर बाजार व लाला बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी की गयी।
की यह कार्यवाही
इस छापेमारी के दौरान 2 व्यपारियों के पास प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पायी गयी। जिनसे 500=00- 500=00 रुपये का नगद जुर्माना वसूला गया। साथ ही व्यपारियों से कहा गया कि आगे भी चालानी कार्यवाही जारी रहेगी।
रहें उपस्थित
इस छापेमारी में नगर निगम से मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक दीपक, राजेश व निगम के कर्मचारी रमेश तिवारी व बसंत बल्लभ पाण्डे उपस्थित रहे।