Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निगम का अभियान, नगर में आवारा घूम रहे दो गोवंश को भेजा गौ सदन, 01 गोवंश स्वामी पर लगाया यह जुर्माना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में नगर निगम, अल्मोड़ा के कार्मिकों की टीम द्वारा नगर में आवारा गोवंश को नगर से हटाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

वसूला जुर्माना

जिसमे आज दिनांक 11-03-2024 को उक्त अभियान में नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा 02 गोवंशों को पकड़कर गौ सदन ज्योली पहुंचाया गया। वहीं एक गोवंश स्वामी द्वारा शहर में अपने गोवंश को आवारा छोड़ने पर रू0 5,000/- (पाँच हजार रू०) का चालान वसूला गया।

मेयर ने दिए हैं यह निर्देश

अजय वर्मा महापौर द्वारा भी शहर में आवारा गोवंश को देखते हुए नगर निगम कार्मिकों को लगातार नगर में अभियान चलाकर आवारा गोवंश को गौ‌ सदन भेजने व आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। नगर निगम, अल्मोड़ा के कार्मिकों द्वारा उक्त अभियान लगातार जारी है। सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी द्वारा सभी अल्मोड़ा नगर तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों से अपील की गयी कि गोवंश स्वामी अपने गोवंश को नगर में आवारा न छोड़े यदि किसी भी गोवंश स्वामी द्वारा अपने गोवंश को शहर में आवारा छोड़ा जायेगा उनके विरूद्ध कार्यवाही कर जुर्माना उनसे वसूला जायेगा ।

रहें उपस्थित

उक्त अभियान में अमित साह मोनू, पार्षद,  अभिषेक जोशी पार्षद, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, बसन्त बल्लभ पाण्डें, संजय कुमार,  हरीश आर्या, हिमांशु काण्डपाल, रविन्दर कुमार, संदीप कुमार, भूपाल बिष्ट, गिरीश आर्या, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version