Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निगम पार्षदों ने विधायक मनोज तिवारी को सौंपा ज्ञापन, सीसीटीवी, पथ प्रकाशन की व्यवस्था की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के नगर निगम के पार्षदों ने विभिन्न वार्डों में पथ प्रकाश की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांंग की है।

सीसीटीवी कैमरे, पथ प्रकाशन की व्यवस्था व अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग

जिस पर उन्होंने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में समस्याएं है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वार्डों में ना ही पथ प्रकाशन की व्यवस्था है ना ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगे है। जबकि आंतरिक मार्ग खस्ताहाल बने हुए है।

रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती, गुंजन सिंह चम्याल, मुकेश कुमार, जानकी पांडे, हेम तिवारी, प्रदीप कुमार, चंचल दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version