Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: भाजपा का पूरे क्षेत्र में चल रहा प्रचार प्रसार, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सभा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिसका काउंट डाउन शुरू हो गया है।

इन जगहों में किया प्रचार प्रसार

वहीं भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार पूरे क्षेत्र में पूरे जोर शोर से चल रहा है। हर वार्ड हर मुहल्ले में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशियों व पार्षद के प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में आज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी मेयर के प्रत्याशी के लिए एन,टी,डी, वार्ड, पाताल देवी, वाल्मीकि बस्ती,मे नुक्कड़ सभा की। उसके बाद हुक्का क्लब में भी नुक्कड़ सभा कर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों कि जानकारी दी। कहा कि अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया, अब आप को भारतीय जनता पार्टी के मेयर व पार्षद के प्रत्याशियों को जीताने का आग्रह व निवेदन किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाये और अपने अल्मोड़ा के विकास रथ को आगे बढ़ाते हुए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनायें।

Exit mobile version