Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: मेयर प्रत्याशी अमन अंसारी ने कांग्रेस को दिया अपना समर्थन, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां चल रही है। इसी बीच एक खबर सामने आई है।

कांग्रेस को दिया समर्थन

जानकारी के अनुसार कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी बने अमन अंसारी ने अब कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है। बीते कल रविवार को विधायक मनोज तिवारी की प्रेस वार्ता हुई। जिसमें कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मेयर प्रत्याशी बने अमन अंसारी ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इससे कांग्रेस पार्टी को बड़ी राहत मिली है।

कहीं यह बात

इस संबंध में प्रेस वार्ता में अमन अंसारी ने कहा कि कांग्रेस से बगावत करने वालों ने उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहा था और कहा था कि वह सभी जमीनी नेता एकजुट होकर उनका समर्थन करेंगे। लेकिन खुद को जमीनी नेता बताने वाले आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई अपने सम्मान की थी। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कभी विचार नहीं बनाया। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें उठाकर मझधार में छोड़ दिया। लेकिन अब वह कांग्रेस प्रत्याशी के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

Exit mobile version