Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: आज मतगणना कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन, सभी 5 स्थानीय निकायों में बनाएं कुल इतने बूथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में  स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 होने हैं। जिसके सफल संपादन हेतु आज मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की देख रेख में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हुआ।

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिसमें जनपद के सभी 5 स्थानीय निकायों में कुल 59 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ नगर निगम अल्मोड़ा, 7 बूथ नगरपालिका चिलियानौला तथा 4- 4 बूथ नगर पंचायत भिकियासैंण, चौखुटिया तथा द्वाराहाट में बनाए गए हैं। चुनाव की मतगणना के लिए नगरनिगम अल्मोड़ा में 10 टेबल, चिलियानौला पालिका में 7 टेबल तथा नगर पंचायत भिकियासैंण, चौखुटिया तथा द्वाराहाट की मतगणना हेतु 4 – 4 टेबल लगाई जाएंगी। सभी निकायों की मतगणना हेतु 29 टेबल लगाई जाएंगी। इन सभी के लिए रिजर्व समेत 42 मतगणना दलों का आज रेंडमाइजेशन हुआ। 42 मतगणना दलों के लिए कुल 168 कार्मिक सिस्टम में फीड हो गए। इन सभी मतगणना कार्मिकों का आगामी 18 जनवरी को उदय शंकर नृत्य अकादमी में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

रहें उपस्थित

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नोडल कार्मिक अत्रेय सयाना,  जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडे, सहायक निर्वाचन आयोग (पंच स्थानीय) संतोष बोरा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन सिंह खड़ाई समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version