Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निगम कर्मचारियों ने इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर आयुक्त समेत लेखा अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। साथ ही समय पर वेतन देने नाराजगी जताई है।

नाराज पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम परिसर में किया धरना

जिस पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड नगर निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर निगम में स्थाई नगर आयुक्त और लेखाधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे कर्मचारियों को कई माह से समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। पर्यावरण मित्रों को झाड़ू, पंजर, फावड़े आदि सफाई उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कहा कि नगर निगम में कुछ पार्षदों के पारिवारिक सदस्यों की ओर से दबाव बनाकर कार्य क्षेत्र से हटकर अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त की स्थाई नियुक्ति, लेखाधिकारी की नियुक्ति, वेतन पेंशन के भुगतान आदि की मांग की।

दी चेतावनी

इसके साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरने में डटे रहने व बहिष्कार की भी चेतावनी दी।

रहें मौजूद

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखाध्यक्ष दीपक चंदेल, पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेश, सतीष, अशोक, कमल आर्या, विजय अधिकारी, बबीता, मनोज मिश्रा, दीपक बिष्ट, मनोज बिष्ट, कमल कपिल, ओमी बिष्ट, पुष्पा, माया, गोविंदी, बसंती, कांता, लीला, महेश, यशपाल, पंकज तिवारी, चंद्रशेखर कांडपाल, काजल पवार, प्रकाश चंद्र, जीवन ऐरी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version