Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर आयुक्त, लेखाधिकारी की  नियुक्ति की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने दिया धरना, सीडीओ और मेयर के आश्वासन पर माने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निगम में अधिकारियों की नियुक्ति समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर कार्मिकों ने धरना प्रदर्शन किया।

की यह मांग

जिस पर आज बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड नगर निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने धरना दिया। साथ ही कहा कि नगर निगम तो बना दिया है, लेकिन अब तक यहां स्थाई नगर आयुक्त और लेखाधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

आश्वासन पर माने कार्मिक

कर्मचारियों का बढ़ता आक्रोश देख सीडीओ रामजीशरण शर्मा और मेयर अजय वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया। जहां आश्वासन के बाद कर्मचारी माने।

रहें मौजूद

इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, दीपक चंदेल, भूपेंद्र जोशी, पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेश, सतीष, अशोक, कमल आर्या, विजय अधिकारी, बबीता, मनोज मिश्रा, दीपक बिष्ट, मनोज बिष्ट, कमल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version