Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगरपालिका की छापेमारी, होल सैलर से वसूला 01 लाख का चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 15/12/2023 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी ढूंगाधारा व एल० आर० साह रोड में की गई।

नगरपालिका की ताबड़तोड़ कार्यवाही

इस छापेमारी के दौरान ढूंगाधारा में 01 दुकान में प्रतिबंधित सिंगल यूज पायी गयी। जिनका 500 रू० का चालान कर नगद वसूली की गयी। इसके अलावा एल० आर० साह रोड़ में  होल सैलर के प्रतिष्ठान में 103 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ी गई। होल सैलर के विरुद्ध 100000 रू0 (एक लाख रुपये) की चालानी कार्यवाही की गयी है।

यह लोग रहें उपस्थित

छापेमारी के दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार,पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेश,पालिका के कर्मचारी मनोज आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version